बीकानेर : जयपुर रोड़ पर हुवा हादसा, गम्भीर रूप से घायल युवक का ट्रोमा सेंटर में इलाज जारी, पढ़े खबर
Kamal Swami
बीकानेर/1 सितम्बर
जयपुर रोड़ पर महिंद्रा कंपनी के पास अभी अभी एक एक्सीडेंट हुआ है, जिसमे एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है जिस पर इसको इलाज के लिए पीबीएम के ट्रोमा सेंटर लाया गया है । बताया जा रहा है कि युवक के सिर में गम्भीर चोटे आई है जिसकी वजह से युवक बेहोशी की हालत में है फिलहाल इसका सीटी स्कैन और जरूरी जाँच चल रही है ।
युवक के परिवार के बारेमें अभी तक कोई जानकारी नही मिल पाई है । भगवती हरिकिशन राजपुरोहित मारवाड़ी सेवा समिति डॉ एलके कपिल सीएमओ ट्रामा सेंटर अभी इसकी देखरेख में लगे हुए हैं । मारवाड़ी सेवा समिति के भगवती हरिकिशन राजपुरोहित ने बताया कि युवक का कुछ दिन पहले ऑपरेशन भी हुआ लग रहा है । राजपुरोहित ने अपील की है कि इस युवक के बारे में किसी को भी कोई जानकारी है तो वो इस 9588083725 फोन नम्बर पर सूचित करें ताकि इसके परिजनों को इस घटना के बारे में बता सके और युवक का सही इलाज हो पाए ।