Rajasthan Live 24×7

बीकानेर : स्टेट बैंक का अचानक सायरन बजने से मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची भीड़, देखे खबर

 

बीकानेर। भुजिया बाजार स्थित स्टेट बैंक शाखा में अचानक सायरन बजने से आसपास के इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। लोग भय और उत्सुकता से बैंक के सामने इक_े हो गये। लगातार बजते सायरन के कारण जब भारी मात्रा में भीड़ इक_ा हो गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सम्बन्धित स्टॉफ को बुलवाया। स्टॉफ के आने के बाद जब बैंक को खोला गया तो बैंक फैले धुंए से एकबारगी तो आगजनी का अंदेशा हुआ लेकिन जल्दी ही पता लगा के बैंक के पीछे की खिड़की के निचे मौहल्लावासीयों द्वारा कचरा जलाया गया है जिसके उठे धूंए के कारण बैंक का फायल अलर्ट सिस्टम एक्टिव हुआ और फायल अलार्म बज गया।