Rajasthan Live 24×7

बीकानेर में बहुचर्चित लव जिहाद से जुड़ी बड़ी खबर आई सामने, हाईकोर्ट ने दिए आदेश, देखे खबर

बीकानेर। बीकानेर में बहुचर्चित लव जिहाद से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। इस मामले में हाईकोर्ट ने तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। पिता द्वारा हाईकोर्ट में दायर की गई बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई की गई। हाईकोर्ट जस्टिस संदीप मेहता व जस्टिस देवेन्द्र की खंडपीठ ने बीकानेर एसपी व थानाधिकारी को नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी कर तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करने के आदेश जारी किए है। 18 फरवरी को तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करने के आदेश जारी किए गए है। अब इस प्रकरण की सुनवाई 18 फरवरी को होगी।