बड़ी खबर:राजधानी में हवाला कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड, 14 करोड़ कैश जब्त
Mayank Swami
नई दिल्लीआयकर विभाग ने मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली में बड़ी कार्रवाई की हैं। दिल्ली के कई हवाला कारोबारियों के ठिकानों पर एक साथ छापा मारे गए। आयकर विभाग के मुताबिक, हवाला कारोबारी गैरकानूनी तरीके से दिल्ली में हवाला के जरिए मार्केट में पैसे रूट करने और संभालने का धंधा करते हैं।
छापेमारी में आयकर विभाग को कई शेल कंपनियों का पता चला है। इन शेल कंपनियों के जरिए फर्जी बिक्री और खरीद के बिल तैयार होते थे और हवाला के पैसों का हेर-फेर किया जाता था। इन शेल कंपनियों पर 2 महीने के अंदर कई बैंक अकाउंट खुले और बंद हुए।
विरोध में कार्यकर्ताओं ने की तोड़फोड़ और आगज़नी इन बैंक अकाउंट से 300 करोड़ के बिक्री और खरीद के फर्जी बिल बनाए जाने का पता चला है। इसके अलावा कई दस्तावेज और अहम सबूत मिले हैं साथ 14 करोड़ कैश भी जब्त हुआ हैं।
कार्रवाई लगातार जारी हैं। अक्टूबर महीने में भी आयकर विभाग ने हवाला कारोबारियों पर छापे मारकर 62 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की थीं। संदिग्ध अवैध पैसा डेटा एंट्री ऑपरेटर संजय जैन और उनके सहयोगियों का हैं। 62 करोड़ रुपये कैश दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 42 जगहों पर छापेमारी में जब्त की गई। आयकर विभाग ने कहा कि इस दौरान हवाला रैकेट द्वारा कथित रूप से करीब 500 करोड़ रुपये के अवैध लेनदेन के संकेत मिले. जिन परिसरों में छापे मारे गए, वहां 2000 रुपये और 500 रुपये के नोट छिपाकर रखे गए थे।