पुलिस की बड़ी कार्रवाई:अवैध शराब से भरी पिकअप गाड़ी के साथ 3 लोग गिरफ्तार
Mayank Swami
बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की हैं। यह कार्रवाई श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर पुलिस थाना क्षेत्र में की गयी हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब से भरी पिकअप गाड़ी को पकड़ा हैं। जांच करने पर पिकअप में करीब 167 कार्टन देशी शराब मिली हैं।
पुलिस ने शराब को जब्त तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई नानूवाला के पास की गयी हैं। सम्पूर्ण कार्रवाई एएसपी के निर्देशो पर की गयी हैं। पुलिस आरोपियों से शराब के खरीद-फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही हैं।