Rajasthan Live 24×7

हाड़ला ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच एवं समाजसेवी भाटी ने किया गोचर में 51000 का अंशदान

बीकानेर ,हाड़ला ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच एवं समाजसेवी सांगसिंह भाटी ने आज बुधवार को सरह नथानियाँ गोचर पहुँचकर चारदीवारी निर्माण एवं पर्यावरणीय विकास, चारागाह विकास हेतु पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी को 51000 रुपए का आर्थिक अंशदान कर अपनी कृतज्ञता जताई। सोशल एक्टिविस्ट डूंगरसिंह तेहनदेसर ने बताया कि इस मौके पर युवा नेता अंशुमानसिंह भाटी, कोलायत सरपंच एसोशिएशन प्रतिनिधि जयसिंह हाड़ला, छैलू सिंह कावनी, पूर्व जिला मंत्री भाजपा करणाराम कुम्हार, शेरसिंह भाटी, कालूसिंह भाटी, देवराजसिंह, भगवानसिंह हाड़ला, विजय उपाध्याय, विक्रमसिंह पँवार सहित कई कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।