बीकानेर। राजस्थान सरकार प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग द्वारा 30 सितंबर 2019 से राजकीय अधिकारियों/कर्मचारियों के स्थानांतरण पर लगाये गये पूर्ण प्रतिबंध पर रोक हटा दी गई है। इस संबंध में विभाग के संयुक्त शासन सचिव प्रियंका गोस्वामी आदेश जारी करते हुए 14 जुलाई 2021 से 14 अगस्त 2021 तक स्थानांतरण में छूट प्रदान की गई है। आदेश में बताया गया कि राज्य में कोविड-19 की स्थिति को ध्यान में रखते हुए स्थानांतरण के लिये आवेदक या प्रार्थना पत्र संबंधित विभाग की वेबसाइट या पोर्टल पर ऑनलाइन ही स्वीकार किया जाएगा। आवेदक कार्यालय आदि पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं होगा और न ही कोई विभाग कागजी आवेदन पत्र पर विचार करेगा।
