कोरोना के कारण बीते मार्च से बंद पड़े बाबा श्याम के खाटूश्याम मंदिर इस तारीख को खुलने जा रहा है, देखे कैसे होंगे दर्शन
Kamal Swami
बीकानेर।
कोरोना के कारण बीते मार्च से बंद पड़े बाबा श्याम के खाटूश्याम मंदिर अब जल्द ही खुलने वाला है। भक्तों का इंतजार अब खत्म होने वाला हैं। इस सम्बंध में श्रीश्याम मंदिर कमेटी व जिला प्रशासन ने मंदिर खोलने का निर्णय लेते हुए बताया कि आने वाली 11 नवम्बर से श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ के लिए मंदिर खोल दिया जाएगा। बता दे कि पिछले 8 माह से मंदिर बंद हैं। पूर्ण एडवाइजरी की पालना के साथ इस सम्बंध में आज मंदिर कमेटी के प्रतापसिंह चौहान,एसडीएम अशोक कुमार रणवां ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। हालंाकि अभी तक दर्शन के लिए क्या व्यवस्था रहेगी इस बारे में कोई जानकारी नही दी गयी हैं।