Rajasthan Live 24×7

14 साल के नाबालिग के साथ चाची का अवैध संबंध, जेठ के बच्चे ने देखा तो मार डाला

Jaisalmer: अवैध संबंधों को छुपाने के लिए कोई भी व्यक्ति किस हद तक जा सकता है. इसका उदाहरण जैसलमेर जिले के झिनझिनयाली गांव में देखने को मिला. जैसलमेर पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए नाजायज रिश्तों को छुपाने के लिए एक औरत ने अपने जेठ के 10 साल के लड़के का मर्डर करवा दिया, वो भी एक 14 साल के लड़के के साथ रिश्तों की उलझी गुत्थी में हुए मर्डर का जैसलमेर पुलिस ने 4 दिनों में ही खुलासा कर दिया.

नाबालिग के साथ अपने अवैध संबंधों को छुपाने के लिए महिला ने अपने नाबालिग प्रेमी के साथ मिलकर 10 साल के लड़के को मौत के घाट उतारा. जैसलमेर DSP प्रियंका कुमावत ने जानकारी देते बताया कि झिनझिनयाली थाने में 10 फरवरी को एक बच्चे के गुम होने का मामला उसके पिता ने दर्ज करवाया. कैलाशनाथ पुत्र जोसीनाथ निवासी झिझनियाली ने पुलिस को बताया कि उसका 10 साल का बेटा हरीश नाथ 9 फरवरी से घर से गायब है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू की. तलाश करने पर गांव की एक निजी स्कूल के टांके में हरीश का शव मिला. परिजनों ने बच्चे की हत्या की आशंका जताई थी. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू की.