नाकाबंदी तोड़ गाड़ी भगाने का किया प्रयास, लाखों रूपए के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर
Kamal Swami
बीकानेर।
पुलिस ने नाकाबंदी अभियानके तहत कार्रवाई करते हुए लाखों रूपए के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया हैं। एसपी के निर्देश पर नाल थानाधिकारी विक्रम सिंह व बीछवाल थानाधिकारी मनोज शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए नाल पुलिस ने गंगानगर-जैसलमैर बाईपास पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक बिना नम्बर की ईसुजी श्रीगंगानगर की तरफ से आयी। जिसे रोकने का इशारा किया गया तो आरोपियो ने नाकाबंदी तोड़ गाड़ी भगाने का प्रयास किया।
इस पर पुलिस ने कार्रवाईकरते हुए पीछा कर गाड़ी को रूकवाया और तलाशी ली गयी। तलाशी के दोरान गाड़ी में 2 लाख 15 हजार रूपए मिले और एक जोधपुर नम्बर की नम्बर प्लेट मिली। पुलिस ने गाड़ी मे सवार विकास पुत्र रामरखराम बिश्रोई उम्र 23 निवासी रिड़मलसर व जोधुपर निवासी सुरेश पुत्र देवाराम बिश्रोई उम्र 24 को गिरफ्तार किया हैैं। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से एक ईसुजी गाड़ी को भी जब्त किया हैं। जानकारी के अनुसार आरोपियों से पूछताछ में गाड़ी व पैसे के बारे में संतोषजनक जवाब नही दिया गया जिस पर सम्पूर्ण कार्रवाई की गयी हैं।