ग्राम पंचायतों के विरोध स्वरूप सरपंचों ने लगाए पँचायतो पर ताले, कार्मिको को खड़ा रहना पड़ा बाहर
bhawani acharya
आज दिनांक 21 जनवरीको वित्त विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों के पी डी खाते खोलने के आदेश के विरोध का राजस्थान सरपंच संघ के आह्वान पर बीकानेर के सरपंचों ने भी विरोध स्वरूप ग्राम पंचायतों के तालाबंदी की इसी कड़ी में बीकानेर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सींथल में भी सरपंच श्रीमती मन्नू देवी ने भी वार्डपंचों के साथ तालाबंदी की इस दौरान सरकारी कार्मिक बाहर खड़े थे।
ग्राम पंचायत की विकास की धुरी कहे जाने ग्राम विकास अधिकारी भागीरथ आचार्य भी बाहर खड़े रहे साथ मे कुछ ग्रामीण अपने कार्य हेतु पँचायत में आये इस मौके पर आगे ताला लगा देख ग्रामीणों को भी बाहर खड़ा रहना पड़ा ग्राम विकास अधिकारी आचार्य ने कहा की कब ग्राम पंचायत की मुखिया श्रीमती मनु देवी एव साथ मे वार्ड पंच गण इत्यादि सभी बाहर विरोध के रूप में खड़े रहे ऐसे में आज पंचायतों के कार्य रुके रहे ऐसे में सरकार ने जो पी डी खाते का सिस्टम किया है।वो गलत है।उससे सरपंच गण समस्त विरोध करेंगे।