बीकानेर में कोरोना से हुई आज एक और मौत, कुल मरने वालो का आंकड़ा हुआ 117
Kamal Swami
बीकानेर, 23 सितम्बर।
बीकानेर में कोरोना से मरनेवालों का सिलसिला जारी है। 67 वर्षीय सूरज करण पुत्र हनुमान पुरोहित निवासी मुरलीधर व्यास कॉलोनी की कोराना के चलते मृत्यु हो गई। बीकानेर जिले की यह 117 वीं मृत्यु है।सूरज करण पुरोहित 13 सितम्बर को पॉजिटिव आए थे। 16 सितम्बर को एसएसबी वार्ड में भर्ती किए गए थे। आज 23 सितम्बर को उनकी मृत्यु हो गई। सरकार द्वारा शव के अन्तिम संस्कार हेतु की नई व्यवस्था के तहत शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। परन्तु सरकारी पर्यवेक्षक की नजर में निर्देशित गाइडलाइन की पालना करते हुए शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।