जमीअत उलमा बीकानेर का एक और सराहनीय क़दम, जमीअत के सहयोग से 2 और शादियाँ सम्पन्न
Kamal Swami
बीकानेर: 06 दिसम्बर 2020
जमीअत उलमा ए हिन्द मुसलमानों का एक अग्रणी संगठन है जो 1919 से लगातार देश सेवा और मानव सेवा के लिए समर्पित है, मुल्क की आज़ादी से लेकर अबतक पीड़ित और कमज़ोर लोगों की मदद करने के साथ उनको इंसाफ दिलाने तक उनके साथ खड़ा रहता है,देश-भर में जमीअत उलमा-ए-हिन्द की शाखाएँ हैं जो खिदमते ख़ल्क़ को मिशन बनाकर काम करते रहते हैं उन्हीं में से बीकानेर की शाखा भी है जिसके कार्यकर्ता पिछले कई सालों से काम कर रहे हैं, ख़ासकर इस कोरोना काल में जमीअत उलमा बीकानेर की तरफ से कई तरह के कार्य किये गए, उन्ही में से एक कमज़ोर और गरीब लोगों की बच्चियों की शादिया करवाना या उनकी शादी में सहयोग करना भी है,जमीअत उलमा के पदाधिकारी अब्दुल क़य्यूम खिलजी बताते हैं कि हमने संगठन के सहयोग से कोरोना काल मे 6 शादियाँ करवाई है जिसमे 3 तीन शादियों में शादी का पूरा खर्च और दूसरी 3 में ज़रूरत का कुछ सामान दिया गया,आज की 2 शादियों में एक-एक अलमारी,एक-एक बॉक्स और 31 बर्तनों का 1-1सेट दिया, जमीअत उलमा के ऑफिस सेक्रेट्री मोहम्मद राशिद कोहरी ने बताया कि हमने कोरोना काल में राशन सामग्री और नक़द रुपये भी तक़सीम किये इसके अलावा पिछले कई सालों से हर महीने कुछ परिवारों को कच्ची राशन सामग्री भी दे रहे हैं।
जमीअत उलमा के मेडिकल हैल्प सदस्य सैयद इमरान ने कहा कि पिछले कई सालों से रक्तदान शिविर आयोजित करते रहे हैं इसके साथ ही हमारी इस कोरोना काल में पूरे बीकानेर में एक बड़ी और मज़बूत पहल यह थी कि बीकानेर में प्लाज़मा थैरेपी शुरू होते ही सबसे पहले मानवता के सहयोग के लिए फर्स्ट डोनर से लेकर अबतक 42 प्लाज़्मा डोनर्स दिए हैं इसके अलावा कई जरूरतमंदों की दवाई और जाँचो में भी सहयोग रहता है, जमीअत उलमा के जनरल सेक्रेट्री मौलाना मोहम्मद इरशाद क़ासमी ने बताया कि कोरोना के इस दौर में जमीअत उलमा ए हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष हज़रत मौलाना सैयद अरशद मदनी साहब ने देश भर के अपने तमाम कार्यकर्ताओं को सन्देश देते हुए कहा था कि मज़हब से ऊपर उठकर हर पीड़ित और कमज़ोर की दिल खोलकर मदद करो,उसी दिन से बीकानेर शाखा के तमाम कार्यकर्ताओं ने इन 7-8 महीनों में हर एतबार से लोगों की मदद करने की कोशिश की, बहरहाल हम इसके लिए अल्लाह का शुक्र अदा करते हैं कि जिसने हमे इन नेक और अच्छे कामों की तौफ़ीक़ दी और उन सभी साथियों और दोस्तों का भी शुक्रिया अदा करते हैं जो हर अच्छे काम में हमारा सहयोग करते रहते हैं।।