राजस्थान लाइव 24×7 खाजूवाला।खाजूवाला पांच केवाईडी राजकीय माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम बडे़ धूमधाम से मनाया गया। यह विद्यालय के लिए आकर्षक का केंद्र रहा।
इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि चेनाराम गोदारा वहां मौजूद रहे।
इसके अलावा पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि हनीफ परिहार रामकुमार तेतरवाल और भोजराज मेघवाल सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
छात्रों के अभिभावकगण व शहर के कई गणमान्य व्यक्ति कार्यक्रम को देखने के लिए समारोह स्थल पर पहुंचे व कार्यक्रम का आनंद उठाया। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
