Rajasthan Live 24×7

अमरनाथ यात्रा फिर हुई रद्द

नई दिल्ली। कोरोना की महामारी का प्रकोप बाबा अमरनाथ की यात्रा पर भी पड़ गया है। जिसके चलते वर्ष 2021 की अमरनाथ यात्रा को लगातार दूसरे साल भी रद्द कर दिया गया है। इसकी जानकारी जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल के कार्यालय ने जारी की है।

उप राज्यपाल के कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के सदस्यों से चर्चा के बाद यात्रा को स्थगित करने का फैसला लिया गया है। इस बार तीर्थ यात्री इस यात्रा में शामिल नही होंगे। यह यात्रा पूरी तरह से सांकेतिक तौर पर आयोजित होगी। इसके साथ ही बाबा अमरनाथ की गुफा में पारपंरिक रुप से सभी परंपराओं को निभाया जाएगा।

Amarnath Yatra 2021  ऑनलाइन कर सकेंगे दर्शन

भक्तजन 28 जून से ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे। श्रीअमरनाथ छड़ी मुबारक 22 अगस्त 2021 को गुफा में ले जाया जाएगा।

Amarnath Yatra 2021  इससे पहले सुरक्षा पर हुई बैठक

बाबा अमरनाथ की यात्रा को स्थगित करने से पहले उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू कश्मीर की सुरक्षा स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री द्वारा बुलाई गई बैठक में भाग लिया था।