Rajasthan Live 24×7

अश्लील फोटो खीचकर पति को भेजे, इस वजह से हुआ तलाक, तलाक के बाद आरोपी ने किया प्रताड़ित, देखे खबर

बीकानेर। विवाहिता की अश्लील फोटो खीचकर पति को भेजने और प्रताडि़त करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पीडि़ता ने गंगाशहर थाने में सुजानदेसर निवासी गोरधनराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी ने उसकी अश्लील फोटों खीच लिए और उसके पति गोपालराम को भेज दिए। जिससे उसका तलाक हो गया। जिसके बाद पीडि़ता आरोपी गोरधनराम के साथ रहने लगी। करीब 2-3 माह तक साथ रहने के बाद आरोपी उसे मारपीट करने लगा। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी ने कल फिर से अपनी माँ के सामने मारपीटी की। जिसके बाद पीडि़ता हताश हो गयी और आरोपी से जान माल का खतरा बताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीडि़ता की रिपोर्ट के आधार पर धारा 354,आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।