बीकानेर। राजस्थान में 2 अक्टूबर से प्रशासन शहरों के संग अभियान शुरू होने जा रहा है। इस अभियान में पूरे प्रदेशभर अपू्रव्ड और नॉन अपूव्ड कॉलोनियों में बने मकानों के पट्टे जारी किए जाएंगे। पूरे राज्य में गहलोत सरकार ने 10 लाख या उससे ज्यादा पट्टे जारी करने का लक्ष्य रखा है। अभियान के पहले ही दिन यानी 2 अक्टूबर को एक लाख लोगों को पट्टे मिले सके इसके लिए पूरे प्रदेशभर में तैयारी कैंप लगाए जाएंगे, जो 15 सितम्बर से शुरू होंगे।
स्वायत्त शासन विभाग ने राज्य की सभी नगरीय निकायों को इन कैंप की तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए है। इन कैंप में लोगों के एप्लीकेशन फॉर्म लिए जाएंगे। इन फॉर्म की जांच करने से लेकर उनकी सभी औपचारिकताएं करके पट्टा जारी करने से पहले तक की सभी कार्यवाही पूरी कर ली जाएगी, ताकि 2 अक्टूबर को केवल पट्टा आवेदक को देने का ही काम रह जाए। सरकार की योजना है कि 2 अक्टूबर को अभियान के पहले दिन 1 लाख लोगों को एक ही दिन में पट्टा जारी किया जा सके।
तैयारी कैंप के बारे में जानकारी देने के लिए हर शहर की अलग-अलग निकाय अपना शेड्यूल जारी करेगी। इन शेड्यूल में लोगों को पता चल सकेगा कि आज किन-किन कॉलोिनयों दस्तावेज (आवेदन फार्म) जमा करवाने के लिए कैंप लगेगा। बता दे कि सरकार ने इस अभियान में दस लाख पट्टे देने का लक्ष्य तय किया है।
