Rajasthan Live 24×7

अभिनेता आमिर खान और किरण राव का हुआ तलाक़…

बॉलीवुड के जाने-माने कलाकार आमिर खान को कौन नहीं जानता आमिर खान कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं जैसे कि पीके थ्री ईडियट्स। आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव ने अलग होने का फैसला किया है। आपको बता दें कि इन लोगों ने वर्ष 2005 में शादी की थी। शादी के बाद दोनों एक साथ मिलकर कई फिल्में कर चुके हैं। आमिर खान और किरण राव के तलाक को लेकर बॉलीवुड में तह लका मच चुका है। आपको बता दें कि आमिर खान और किरण राव के पास एक बेटा भी है जिसका नाम आजाद राव खान है। आमिर खान ने वर्ष 2002 रीना दत्ता से तलाक के बाद किरण राव से शादी करने का फैसला किया था।

दोनों ने मिलकर जारी किया बयान

आपको बता दें कि आमिर खान और किरण राव ने अलग होने का फैसला किया है। दोनों एक साथ मिलकर बयान जारी करते हुए कहा है कि भले ही हमारा तलाक हो रहा हो लेकिन हमारे कारोबारी रिश्ते बने रहेंगे इसके साथ साथ हम अपने बच्चे का पालन पोषण भी साथ मिलकर करेंगे।

लगान फिल्म के दौरान हुई थी पहली मुलाकात

आमिर खान और किरण राव पहली बार लगान फिल्म की शूटिंग के दौरान मिले थे। इस बात का खु लासा खुद आमिर खान एक इंटरव्यू में कर चुके हैं। आमिर खान ने बताया था कि उस समय किरण राव मेरे लिए सिर्फ एक टीम की सदस्य थी। किरण राव असिस्टेंट के रूप में फिल्म में काम कर रही थी। आमिर ने यह भी बताया कि रीना से तलाक के बाद जब वे किरण राव से मिले तो इन दोनों में कुछ ज्यादा खास बातचीत नहीं हुई थी लेकिन उस समय वे दोनों एक अच्छे दोस्त थे।

लगातार 30 मिनट कॉल पर बात करने के बाद दोनों ने लिया था शादी का फैसला

आमिर खान ने इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया कि एक बार किरण ने उन्हें फोन किया था। फोन पर बात करने के दौरान दोनों ने मिलकर शादी का फैसला किया था। जिसके बाद वे किरण को डेट करने लगे। दोनो करीब एक–दो साल तक मिलते जुलते रहे। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। इंटरव्यू के वक्त आमिर खान ने यह भी बताया कि वो किरण के बिना अपनी जिंदगी के बारे में एक पल भी नहीं सोच सकते। लेकिन अब दोनों के बीच तलाक की खबरें सामने आ रही है। आमिर खान कई बार ऐसे बयान देते रहे हैं जिससे वे सिर्फ सुर्खियों में बने रहते हैं।

ANI ने की पुष्टि