जहर पिलाकर युवक की हत्या करने का आरोप, एक परिवार के छह लोग नामजद
Mayank Swami
जहर पिलाकर युवक की हत्या करने का मामला पांचू पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। यह मुकदमा इस्तगासे के जरिये दर्ज हुआ है। जिसकी जांच थानाधिकारी जसवीर कुमार कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार बेरासर निवासी परिवादिया देबू नरसीराम का आरोप है कि पांचू निवासी खेराजराम, बेगाराम, सुखाराम, भगाराम, नेमाराम व गीता पत्नी खेराजराम ने मिलकर उसके पुत्र को स्प्रे पिलाकर हत्या कर दी। परिवादिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ धारा 302, 120बी, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।