Rajasthan Live 24×7

कोविड गाइडलाइन की पालना करवाने वाले तैनात होमगार्ड के जवान बाइक सवार ने मारी टक्कर

 

बीकानेर कोरोना गाइडलाइन की पालना करवाने के लिए तैनात होमगार्ड के जवान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिससे जवान के पांव में चोट आई है। घटना कोटगेट थाना इलाके के रोशनी घर चौराहे की है जहां चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को रोकते समय होमगार्ड जवान के घायल होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रोशनी घर चौराहे के पास बनें पुलिस नाके पर एक बाइक सवार को रोक रहे पुलिसकर्मी को देखते ही बाइक सवार ने चालान से बचने के लिए रफ्तार तेज कर दी, जिसमें एक होमगार्ड का जवान बुरी तरह से घायल हो गया। लॉक डाउन के चलते नाकाबंदी के दौरान आज रोशनी घर चौराहे के पास होमगॉर्ड के जवान ने सामने से आ रही बाइक चालक को रोकने का इशारा किया, लेकिन बाइक चालक ने बाइक को रोकने की बजाय स्पीड को तेज कर दी जिससे बाइक होमगार्ड जवान से जा भिड़ी जिसके चलते होमगार्ड जवान के पैर में चोट आ गई। वहीं, घायल होमगार्ड के जवान यशवर्धन सिंह को तत्काल ही उसके साथी पुलिसकर्मी पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए लेकर गए, जहां उसके पैर में चोट आई है और प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई है।