बीछवाल थाना पुलिस ने सड़क के किनारे अवैध रूप से रखे डीजल के डम के साथ एक गाड़ी को जब्त किया। पुलिस अब डीजल के मालिक का पता लगाने में जुटी है। दरसल पिछले लम्बे समय से बीकानेर में अवैध डीजल की बिक्री होने की सूचनाए पुलिस को मिल रही है। ऐसे में पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद है। बीछवाल थाना पुलिस ने गंगानगर रोड पर सड़क के किनारे एक पिकअप के पास रखे डीजल के डम देखे और गाड़ी में डीजल निकलने की मशीन भी रखी हुई थी। पुलिस ने जब डीजल डम के मालिक बारे में पूछताछ की तो इसके मालिक नहीं मिला जिस पर पुलिस ने डीजल को अवैध मानते हुए गाड़ी सहित जब्त कर लिया। फिलहाल पुलिस डीजल मालिक का पता लगाने है।
सड़क किनारे अवैध डीजल के ड्रम के साथ एक गाड़ी को किया जब्त, देखे खबर
