बीकानेर। अवैध रूप से अफीम रखने के आरोप में एक गिरफ्तार , व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध रुप से अफीम रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 90 ग्राम अफीम भी बरामद की है।
थानाधिकारी अरविन्द भारद्वाज ने बताया कि इस मामले में चूरू जिले के सांडवा थाना क्षेत्र के गांव बाघसरा आथूना मूल के हाल बीकानेर में शार्दुल कॉलोनी में मंगल सिंह के मकान में किरायेदार 31 वर्षीय आनंद सिंह राजपूत पुत्र हनुमान सिंह को शनिवार की रात लगभग 10 बजे गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास 90 ग्राम अफीम पाई गई थी।