- नागौर जिले की लाडनूं तहसील में लाडनूं-तंवरा बाईपास रोड पर डंपर और ट्रोले में भिड़न्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सुजानगढ़ के राजकीय सुजानमल बगड़िया हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है।
- जानकारी के मुताबिक, गणेड़ी गांव की तरफ जाते हुए पत्थरों से भरे एक ट्रोले की टक्कर सामने से आ रहे डम्पर से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इसमें आदिल पुत्र असलम निवासी लाडनूं की मौत हो गई । चांदमल पुत्र सोहन मेघवाल निवासी लाडनूं, अफजल पुत्र बाबूलाल, अर्जुन पुत्र रेवंतराम बावरी निवासी निम्बीजोधां, आसिफ पुत्र असलम निवासी निम्बीजोधां, हंसराज निवासी तारानगर, कैलाश पुत्र नेमाराम बावरी निवासी लाडनूं एवं शंकर पुत्र बाबूलाल जाट निवासी तंवरा घायल हो गए।
घायलों में तीन की हालत नाजुक
- सभी घायलों का उपचार जारी है। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। सुजानगढ़ की टीम ‘हारे का सहारा’ संगठन के श्याम सुंदर स्वर्णकार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घायलों के इलाज में उनकी सेवा में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
