आधी रात को घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और मारपीट करने का मामला आया सामने, मुकदमा दर्ज
Rajasthan Live 24x7
बीकानेर।
पांचू थाना क्षेत्र में आधी रात को घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में पांचू थाने में प्रार्थिया ने बबलू पुत्र पुनाराम निवास ढींगसरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 14 अप्रैल की रात की है। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी ने आधी रात को अनाधिकृत रूप से उसके घर में प्रवेश किया।
इसके बाद आरोपी ने मौका पाकर प्रार्थिया की स्त्रीलज्जा भंग करते हुए छेड़छाड़ की। जब प्रार्थिया ने शोर मचाया तो उसका भाई आ गया। जिसके बाद आरोपी ने प्रार्थिया के भाई के साथ भी थाप-मुक्कों से मारपीट की। प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।