एक हादसे में एक BSF जवान हुआ शहीद ,वहीं, 2 अन्य जवान घायल
Mayank Swami
जैसलमेर के पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में बीती रात हुए एक हादसे में एक BSF जवान शहीद हो गया. वहीं, 2 अन्य जवान घायल हो गए. घटना सेना के फील्ड फायरिंग रेंज की है. जब बीती शाम BSF की 1077 रेजिमेंट की टूकड़ी अभ्यास में व्यस्त थी.फायरिंग के अभ्यास में 5 जवान हिस्सा ले रहे थे तभी यह हादसा हुआ. फायरिंग के वक़्त बैरल फटने से 3 जवानों को गंभीर चोट आई जिनको तत्काल पोकरण अस्पताल ले जाया गया. जहां सतीश कुमार नामक जवान को डॉक्टरों (Doctors) ने मृत घोषित कर दिया.
वहीं, अन्य घायल आबिद अली व महेशचंद्र को सेना के हॉस्पिटल जोधपुर (Army Hospital Jodhpur) के लिए रेफर कर दिया गया. मृतक शहीद सतीश कुमार आगरा उत्तरप्रदेश के निवासी है. BSF अधिकारियों ने परिजनों को सूचना दे दी है. उनके आने के पश्चात पोस्टमार्टम होगा. गौरतलब है कि फील्ड फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान हर साल हादसे होते हैं और कई जवान अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं.