अमेरिकी सेना के धीरे-धीरे अफगानिस्तान से रुखसत करने के बाद से ही अफगानिस्तान में अफगान फौज और तालिबान के बीच वर्चस्व को लेकर संघर्ष जारी है। अफगानिस्तान में धीरे-धीरे तालिबान अपने पाव पसार रहा है। इन सबके बीच अफगानिस्तान से भारत के लिए एक बड़ी दुखद खबर आई है। भारत के विख्यात फोटोजर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी का आज अफगानिस्तान में दुखद निधन हो गया है।
दानिश अफगानिस्तान में मशहूर न्यूज़ एजेंसी रायटर्स के लिए काम कर रहे थे। मीडिया खबरों के अनुसार अफगान फौज और तालिबान लड़ाकों के बीच हुए संघर्ष के दौरान फोटो जर्नलिस्ट दानिश की मौत हुई। दानिश लगातार अपने टि्वटर हैंडल से अफगानिस्तान में चल रही वर्चस्व की लड़ाई को लेकर अपडेट दे रहे थे। आपको बता दें दानिश सिद्दीकी को 2017 में पत्रकारिता का सर्वोच्च पुरस्कार पुलित्ज़र पुरस्कार भी प्राप्त हुआ था। दिल्ली में जन्मे दानिश फिलहाल मुंबई में रह रहे थे और उन्होंने पत्रकारिता का कैरियर एक टीवी न्यूज़ चैनल में बतौर न्यूज़ संवादाता के तौर पर की थी उसके बाद दानिश 2010 से बतौर फोटोजर्नलिस्ट रायटर्स के लिए काम कर रहे थे।
भारत के लिए एक बड़ी दुखद खबर, अफगानिस्तान में चल रहे सघंर्ष के बीच मशहुर भारतीय पत्रकार की हुई मौत, देखे खबर
