Rajasthan Live 24×7

जिले में 9510 नवसाक्षर बेसिक मूल्यांकन साक्षरता परीक्षा में शामिल हुए शनिवार को भी होगी बेसिक परीक्षा

बीकानेर,30 जुलाई।  राष्ट्रीय साक्षरता मिशन प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा विभाग द्वारा संचालित पढ़ना लिखना अभियान के अन्तर्गत तीन दिवसीय बेसिक मूल्यांकन साक्षरता परीक्षा शनिवार  को भी होनी है  ।जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी डॉ राजकुमार शर्मा ने बताया कि 28 जुलाई से प्रारंभ हुई तीन दिवसीय बेसिक मूल्यांकन साक्षरता परीक्षा जिले के संबंधित पीईईओ के दिशा निर्देशन में ग्राम पंचायत स्तर पर शनिवार 31 जुलाई तक बढ़ा दी गयी है । निदेशालय के निर्देशानुसार 31 जुलाई शनिवार  को परीक्षा आयोजित होगी।
    सहायक परियोजना अधिकारी एवं परीक्षा संयोजक राजेन्द्र जोशी ने बताया कि  नेशनल ओपन स्कूल नई दिल्ली की बेसिक मूल्यांकन साक्षरता परीक्षा में कुल 9510  शामिल हुए। जोशी ने बताया कि तीन दिवसीय बेसिक मूल्यांकन साक्षरता परीक्षा मे सात पंचायत समितियों में  9510 नवसाक्षरों ने परीक्षा दी जिसमें 4152 पुरुष एवं 5358  महिलाओं ने परीक्षा केन्द्र पर पहुँचकर  परीक्षा में शामिल हुए।  तीन दिवसीय बेसिक मूल्यांकन साक्षरता परीक्षा में सबसे अधिक  नवसाक्षर कोलायत ब्लाॅक में 1641, बीकानेर ब्लाॅक में 1621, श्रीडूगरगढ़ ब्लाॅक में 1478 लूणकरणसर ब्लाॅक में 1413,  पाँचू ब्लाॅक में 1368 , नोखा में 1290 , तथा सबसे कम   खाजूवाला में 699 नवसाक्षरों ने परीक्षा दी । मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ राजकुमार शर्मा ने बताया कि निदेशालय के निर्देशानुसार शेष रहे नवसाक्षरों के लिए  परीक्षा शनिवार को भी आयोजित होगी।