Rajasthan Live 24×7

सड़क हादसे में गुजरात के 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 की मौत, सीएम गहलोत ने जताया दुख

राजस्थान में सड़क हादसे में गुजरात के 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। घटना राजधानी जयपुर के शाहपुरा में घटित हुई है। पुलिस के अनुसार अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर पर पेड़ से टकरा गई। कार सवार एक अभियुक्त और 4 पुलिस कर्मियों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। फाॅच्यूर्नर दिल्ली से गुजरात जा रही थी। पुलिस के अनुसार घटना शाहपुरा के भाबरू थाना इलाके के नींझर मोड के पास हुई। सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर घटना पर गहरा दुख जताया है।