24 घंटे में सामने आए कोरोना के 44281 नए पॉजिटिव केस, 86 लाख के पार कुल मामले
Mayank Swami
देश में कोरोना का कहर जारी है। बीते 24 घंटे में महामारी के 44,281 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके साथ ही कुल मामले 86 लाख के पार कर गए हैं। बीते 24 घंटे में 512 मरीजों की मौत के साथ आंकड़ा बढ़कर 1,27,571 हो गया है।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के कुल 86,36,012 मामले हो चुके हैं। उनमें से 4,94,657 एक्टिव केस हैं। बीते 24 घंटे में इस मामले में 6,557 की कमी देखी गई है। वहीं, अब तक 80,13,784 मरीज या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बीते 24 घंटे में 50,326 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।