Rajasthan Live 24×7

28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक आडसर हाल श्रीडूंगरगढ़ कालूबास निवासी 28 वर्षीय शंकरनाथ पुत्र लादुनाथ है। जिसने धोलिया रोड पर एक पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार मृतका का गत दिनों ही विवाह हुआ था। हालांकि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।