खुले पड़ें बोरवेल में 20 साल का युवक गिरा, निकालने के प्रयास जारी, कलेक्टर नमित मेहता भी मौका स्थल के लिए निकले
Kamal Swami
बीकानेर।
अभी-अभी सूचना मिली है कि श्रीडूंगरगढ़ के माणकासर गांव के खुले पड़ें बोरवेल में एक 20 साल का युवक गिर गया हैं। घटना अब से कुछ देर पहले की बतायी जा रही हैं। युवक को निकालने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही सेरूणा थानाधिकारी अजय कुमार व सीओ धर्माराम गिला मौके पर पहुंच गए हैं।
बताया जा रहा है कि युवक मनफूल कुल्हडिय़ा हैं। घटना की सूचना मिलते ही कलक्टर नमित मेहता भी मौका स्थल के लिए निकल गए हैं। युवक को बचाने के लिए तरह-तरह के प्रयास किए जा रहे हैं साथ ही एसडीआरएफ को इस सम्बंध में सूचना दे दी गयी हैं। वहींं गांवों में जहां तक ये खबर पहुंची है लोग युवक के सुरक्षित होने की प्रार्थनाएं कर रहें है।
पता चला है कि युवक के गायब होने पर उसके परिजन व ग्रामीण उसे ढूंढते हुए उसके पद चिन्हों के सहारे बोरवैल तक पहुंचे तो युवक बोरवेल में फंसा हुआ मिला। फिलहाल मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए है। बोरवैल घास फूस से ढका है संभवत: युवक को नजर नहीं आया और पांव फिसलने से वह अंदर फंस गया। अंधेरे के कारण युवक को निकालने में प्रशासन को खासी दिक्कतें हो रही हैं।