राजस्थान लाइव 24×7 खाजूवाला ।राजकीय माध्यमिक विद्यालय 20 बीडी में वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह बुधवार को बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 20 बीडी सरपंच चेतराम भांभू रहे। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों द्वारा शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई ।
इस मौके पर भामाशाह सुभाष मंडा भी उपस्थित रहे। इसी के साथ भामाशाह द्वारा विद्यालय को एक कक्षा कक्ष का निर्माण कर दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच चेतराम भांभू ने छात्रों को शिक्षा से जुड़ी बातें बताई। Rajasthan live
उन्होंने इस मौके पर कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है,आज के युग में शिक्षा का होना अति आवश्यक है, बच्चे मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करें। ताकि बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सके । कार्यक्रम के अंत में भामाशाह अतिथियों के बच्चों को प्रतीक चिन्ह पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उप सरपंच प्रतिनिधि सतपाल गोदारा, पंच प्रतिनिधि मोहनलाल सोखल, सतपाल बोला,फूसाराम जलंधर सिंह आदि उपस्थित रहे।
