- झालावाड़
-
जिले के कामडेरा थाने में बुधवार को एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया ही। जिसमें एक व्यक्ति 17 साल की नाबालिग के साथ 2 साल से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था। साथ ही परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। आखिर नाबालिग पुलिस के पास पहुंची। जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज करवाई ग है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।
-
जानकारी अनुसार पीड़िता ने लिखित शिकायत दी है कि पृथ्वीपुरा निवासी शाकिर खां द्वारा डरा धमका कर 2 साल से उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया जा रहा था। जो खुद दो बच्चों का पिता है। परिवार को जान से मारने की धमकी देने के कारण नाबालिग डर गई। जिसके कारण परिवार को भी मामले की जानकारी नही दी। आखिरकार परिवार को पूरे मामले की जानकारी मिली। जिसके बाद परिवार नाबालिग को लेकर थाने पहुंचा।
-
पीड़िता द्वारा बताया गया कि आरोपी ने अलग-अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म को अंजाम देता रहा। पहाड़ी क्षेत्रों में लेजाकर भी घटना को अंजाम दिया। मामला सामने आने के बाद पीड़िता के पिता ने परिवार के लिए सुरक्षा की भी मांग की है।
17 साल की नाबालिग के साथ 2 बच्चों के पिता ने किया दुष्कर्म,पढ़े खबर
