- Bikaner तहसीलदार लूणकरनसर शिव प्रसाद गौड ने सोमवार को तहसील कार्यालय, लूणकरनसर में मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतक भारूराम पुत्र नत्थूराम मेघवाल की पत्नी सिलोचना देवी को एक लाख रूपये का चैक प्रदान किया। गौरतलब है कि भारूराम की सड़क दुर्घटना में 29 दिसम्बर 2020 को मृत्यु हो गई थी।
- इस अवसर पर कनिष्ठ लेखाकार श्योपत राम गोदारा, ग्राम पंचायत राजासर उर्फ करणीसर के सरपंच हेतराम गोदारा, दौलत राम आदि उपस्थित थे।
सड़क दुर्घटना में मृतक की पत्नी को मुख्यमंत्री सहायता कोष से मिले 1 लाख रूपये
