एक दिन में 600 का टीकाकरण कर कालू सीएचसी ने बनाया रिकॉर्ड, सीएचसी कालू का बूथ बना रोल मॉडल
Kamal Swami
बीकानेर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालू के टीकाकरण बूथ पर जिला स्तर का नया रिकॉर्ड रचा गया। एक दिन में पूरे 600 व्यक्तियों का वेक्सीनेशन कर दिया गया।तहसीलदार शिव प्रसाद गौड़ ने बताया कि जिला कलेक्टर नमित मेहता द्वारा दी गई माइक्रो प्लानिंग अनुसार इसके लिए 3 दिन कार्यवाही की गई। उपखंड प्रशासन के नेतृत्व में पूरे प्रशासनिक अमले को अधिकाधिक टीकाकरण के लिए झोंक दिया गया था।
उन्होंने बताया कि उपखंड अधिकारी भागीरथ साख की अध्यक्षता में क्षेत्र के समस्त बीएलओ और उनके सुपरवाइजर के साथ बैठक की गई जिसमें क्षेत्र की आशाओं व अन्य मोबिलाइजर को उनके साथ जोड़ दिया गया। 45 प्लस आबादी की सूचियाँ तैयार की गई। 3 दिन लगातार गांव ढाणी माईकिंग द्वारा अनाउंसमेंट करवा कर भी आमजन को टीकाकरण के लिए प्रेरित और सूचित किया गया।
तहसीलदार शिव प्रसाद गौड़ रविवार को कालू सीएचसी कालू में पूरे दिन मोनिटरिंग की और आम जन को समझाइश करते नजर आए।इसी प्रकार बीडीओ भोम सिंह, सीडीपीओ निर्मला दुबे व बूथ प्रभारी डॉ अभिषेक वर्मा ने प्लान के अनुसार गतिविधियों की गहन मोनिटरिंग की। सीएमएचओ डॉ सुकुमार कश्यप दिनभर फीडबैक लेते रहे। नतीजा सभी के सामने है।