ई-मित्र संचालक को पीट-पीटकर मार डाला, इलाज के दौरान हो गयी मौत
Mayank Swami
लूणकरणसर थाना क्षेत्र के हरियासर की है घटना
बीकानेर। ई-मित्र संचालक के साथ मारपीट करते हुए रॉड से हमला करने और अस्पताल में उसकी मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर के हरियासर की है। जहां पर भादेरा गांव में आज दिन में कुछ लोग आए और बाजार में दुकान करने वाले युवक के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। इस सम्बंध में जब दुकान मालिक को भी इन हमलावरों ने बुरा भला कहा। जिसके बाद इन हमलावरों ने ई-मित्र संचालक के साथ मारपीट की और सरियों से हमला कर दिया। जिसमें युवक बुरी तरीके से घायल हो गया। जिसके बाद आसपास के लोगों के सहयोग से युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर युवक की इलाज के दौरान मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावरों ने दोपहर करीब एक बजे के आसपास मारपीट करनी शुरू की जो कि देर तक चलती रही। युवक की पहचान बलराम के रूप मेें हुई है। जो कि गोपलियान का रहने वाला है और यहां बाजार में ई-मित्र चलाता है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। अभी सीआई ईश्वर जांगिड़ मोर्चरी पहुंचे हुए है जहां शव का पोस्टमार्टम करवा रहे हैं।